मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में खेत से मिले महिला के शव की हुई पहचान, घर से 70 मीटर दूर मिली थी लाश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर भिठरा गांव में खेत से बरामद महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान शीला देवी, पति गुड्डू सिंह के रूप में हुई है। महिला का शव गुरुवार, 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे खेत में मिला था। घटनास्थल से महज 70 मीटर की दूरी पर ही उसका घर स्थित है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को खेत से तेज दुर्गंध आने पर वहां शव पड़े होने का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव की स्थिति काफी खराब थी। महिला का एक हाथ जला हुआ भी पाया गया। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने करमाटांड़ थाना कांड संख्या 80/26, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका की एक छोटी बच्ची भी है। घर के पास खेत में शव मिलने और महिला का एक हाथ जला होने के कारण मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment