मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में महिला की सिर पर वार कर हत्या, सुनसान जगह पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित ललमटिया गांव के पास सोमवार देर रात एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव सुनसान स्थान पर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शंकर भुइयां की पत्नी गीता देवी (45) के रूप में हुई है। महिला के सिर पर गंभीर चोट के कई निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई। हालांकि हत्या की वजह क्या है और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

सुनसान जगह पर मिला महिला का शव

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर महिला का शव मिला, वह अपेक्षाकृत सुनसान है। आशंका है कि इसी का फायदा उठाकर महिला पर हमला किया गया। वारदात के बाद शव वहीं छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटा रही है। महिला की गतिविधियों और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश

महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण पुलिस से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment