मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में बंद मकान से बुजुर्ग का शव बरामद, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के मिहिजाम रोड स्थित एक नर्सरी के पीछे बंद पड़े एल्बेस्टस के मकान से मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। मकान से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शव की स्थिति को देखते हुए बुजुर्ग की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत की सही तारीख और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मकान में अकेले रहते थे बुजुर्ग

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और इस मकान में अकेले रहते थे। आसपास के लोग उन्हें ‘बाबा’ कहकर बुलाते थे। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान की औपचारिक पुष्टि करने और उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बुजुर्ग की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment