मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पवन साय बने झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का तबादला कर दिया है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, उनकी जगह पवन साय को झारखंड भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया है।

चार साल बाद बदली जिम्मेदारी

कर्मवीर सिंह पिछले लगभग चार वर्षों से झारखंड भाजपा में संगठन महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी ने संगठन विस्तार और कई चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने पवन साय को झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। पवन साय आदिवासी समुदाय से आते हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनसे झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश प्रभारी में भी हुआ बदलाव

गौरतलब है कि भाजपा ने एक दिन पहले ही झारखंड के नए प्रदेश प्रभारी और दो सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी। इसके बाद संगठन महामंत्री के पद पर यह बदलाव पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment