Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : हैदरनगर थाना क्षेत्र में देवी धाम के समीप रविवार रात एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पीपल के पेड़ के नीचे मिला था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, देवी धाम के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। हैदरनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर के अनुसार, पुलिस को व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचाने के बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें : रांची: बिरसा मुंडा जेल में पत्नी की हत्या के आरोपी कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
पुलिस ने शुरू की मृतक की पहचान की प्रक्रिया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो हैदरनगर थाना या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दी जा सकती है। फिलहाल मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


