मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में त्योहारों पर जगमगाएंगी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट 48 घंटे में होंगी ठीक; टोल फ्री नंबर जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राजधानी में बेहतर और सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू हो गई है। रांची नगर निगम ने खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 48 घंटे की समय-सीमा तय की है। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिया कि शहर में कोई भी स्ट्रीट लाइट लंबे समय तक खराब नहीं रहनी चाहिए।

टोल फ्री नंबर पर कराएं शिकायत दर्ज

नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800 570 1235 जारी किया है। मोहल्ले, गली या मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट खराब होने अथवा किसी पोल पर नई लाइट की जरूरत होने पर इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित वार्ड की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी।

53 वार्डों में तैनात रहेंगी 28 टीमें

रांची के 53 वार्डों में 28 फील्ड टीमें स्ट्रीट लाइट की निगरानी और मरम्मत का काम करेंगी। नगर निगम के कनेक्ट सेंटर में हर महीने स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 1,000 से अधिक शिकायतें दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इनके त्वरित निपटारे के लिए 48 घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है।जिन इलाकों में पर्याप्त रोशनी नहीं है, वहां सर्वे कर जरूरत के अनुसार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। वहीं बार-बार खराब होने वाली लाइटों के मामले में समस्या की मूल वजह का पता लगाकर स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के साथ काम की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित करने का प्रयास होगा कि मरम्मत के बाद लाइट दोबारा जल्दी खराब न हो।

यह भी पढ़ें : बोकारो से लापता नाबालिग लड़की मामले में CBI ने दर्ज की FIR, हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच

फील्ड टीमों को रोज देनी होगी रिपोर्ट

सभी फील्ड टीमों को प्रतिदिन किए गए कार्यों की रिपोर्ट नगर निगम मुख्यालय में जमा करनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नई लाइट लगाने और लंबित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाएगी। नगर निगम का लक्ष्य आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान राजधानी के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और गलियों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को रात में आवागमन के दौरान परेशानी न हो।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment