मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

प्रोजेक्ट भवन पहुंचे भाजपा नेता, JPSC-JSSC अनियमितता और छात्रों पर FIR को लेकर मुख्य सचिव से बैठक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रोजेक्ट भवन पहुंचा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारी मुख्य सचिव से मुलाकात कर रहे हैं।

मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा ज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्य सचिव को एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। इसमें छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने समेत कई मांगें रखी जाएंगी। पार्टी ने JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की CBI से जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

यह भी पढ़ें : जुगसलाई में छात्र पर फायरिंग का आरोप, स्कूटी में टक्कर के बाद बढ़ा विवाद

छात्र आंदोलन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी

भाजपा नेताओं का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल बैठक के दौरान परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, छात्रों पर दर्ज मामलों और पूरे विवाद से जुड़े अन्य मुद्दों को मुख्य सचिव के सामने रखेगा। बैठक में भाजपा की ओर से सरकार के समक्ष JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर अपनी मांगें प्रमुखता से रखने की बात कही जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment