मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी, महिला से 7.5 लाख की सोने की चूड़ियां लेकर फरार हुए बदमाश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर के साकची थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने एक महिला को सुरक्षा का हवाला देकर उसकी करीब 7.5 लाख रुपये मूल्य की छह सोने की चूड़ियां हड़प लीं। आरोपियों ने चूड़ियां सुरक्षित रखने के नाम पर कागज में लपेटकर वापस कीं, लेकिन बाद में उसमें नकली चूड़ियां निकलीं। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मैत्रेयी मजूमदार ने साकची थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 26 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। महिला के अनुसार, वह बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि कोई उन्हें बुला रहा है। महिला उसके साथ आगे बढ़ीं तो वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इलाके में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए सोने के जेवर खुले में पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने महिला को चूड़ियां उतारकर बैग में रखने की सलाह दी।

कागज में लपेटकर बदल दीं असली चूड़ियां

महिला आरोपियों की बातों में आ गईं और चूड़ियां उतार दीं। इसी दौरान एक युवक ने चूड़ियों को कागज में लपेटकर सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि बदमाशों ने इसी दौरान असली चूड़ियां बदल दीं और नकली चूड़ियां कागज में रखकर महिला को थमा दीं। महिला ने बिना जांच किए कागज अपने बैग में रख लिया और बाजार चली गईं। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने कागज खोला तो उसमें नकली चूड़ियां देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता के मुताबिक, छह सोने की चूड़ियों का कुल वजन करीब 50 ग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है। शिकायत में उन्होंने आरोपियों का हुलिया भी बताया है। दोनों की लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच, रंग गोरा और चेहरा क्लीन शेव था। घटना के समय वे सफेद शर्ट, भूरे रंग की पैंट और ग्रे कैप पहने हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें : पूर्वी सिंहभूम में बेकाबू कार ने पांच दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

जमशेदपुर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। अपराधी आमतौर पर सुरक्षा का हवाला देकर लोगों को जेवर उतारने के लिए कहते हैं और फिर चालाकी से असली जेवर लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ताजा वारदात के पीछे कोई पुराना गिरोह है या फिर नए अपराधियों का हाथ है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment