Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ में बुधवार शाम सड़क हादसे में 45 वर्षीय नेपाल उरांव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेपाल उरांव सड़क पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जयनगरा गांव निवासी नेपाल उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नेपाल उरांव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : सरायकेला के कृष्णा हेवन सिटी में दर्दनाक हादसा, बहुमंजिला फ्लैट से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत
MMCH में होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का MMCH में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मोटरसाइकिल चालक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों और बाइक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

