मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भंडरिया में 1.54 करोड़ रुपये से बनेगा नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राशि जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 54 लाख 89 हजार 443 रुपये की राशि मंजूर कर जारी कर दी है। नए स्वास्थ्य केंद्र के बनने से भंडरिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि स्वीकृत की है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

भवन निर्माण की जिम्मेदारी भवन निर्माण निगम को

सरकार ने जारी राशि की निकासी की जिम्मेदारी रांची के सिविल सर्जन को दी है। राशि निकासी के बाद इसे झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को उपलब्ध कराया जाएगा। निगम की ओर से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा। सरकार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की व्यवस्था भी तय की है।

थर्ड पार्टी एजेंसी करेगी गुणवत्ता की जांच

स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य की जांच थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल एजेंसी से कराई जाएगी। एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने के बाद ही संबंधित भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा भवन निर्माण निगम को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी हर महीने की 10 तारीख तक स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : MMDR बिल पर रघुवर दास का हमला, बोले- सरकार जनता को कर रही भ्रमित

ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद भंडरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर दूसरे इलाकों में जाने की जरूरत कम होगी। स्वास्थ्य केंद्र के जरिए स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment