मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अभय तिवारी की रिमांड 3 दिन और बढ़ी, पत्नी और भाई न्यायिक हिरासत में भेजे गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी ने टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है। वहीं, पूछताछ पूरी होने के बाद उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। जांच टीम आरोपियों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक 60 से अधिक संदिग्धों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

पूछताछ में पेपर लीक को लेकर अहम जानकारी

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान अभय तिवारी ने दावा किया था कि 12-12 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र लीक कराया गया था। उसने जांच एजेंसी को बताया था कि बोकारो में कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर रटवाए गए थे। अभय तिवारी ने कथित तौर पर यह भी स्वीकार किया था कि वह खुद इस प्रक्रिया का हिस्सा रहा और परीक्षा में सफल हुआ। सीआईडी उसके बयानों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

परीक्षा एजेंसी वेबेल की भूमिका भी जांच के दायरे में

जांच के दौरान जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी वेबेल की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। सीआईडी एजेंसी के मालिक मिथिलेश सिंह की तलाश कर रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक मिथिलेश सिंह से पूछताछ पेपर लीक की पूरी साजिश और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

यह भी पढ़ें : रांची में आज इन रास्तों पर नो-एंट्री, ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट

14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में 2 सितंबर को सुनवाई

इधर, 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व JPSC अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान सीआईडी ने अदालत में केस डायरी भी पेश की। जमानत याचिका दाखिल करने वालों में एल खियांग्ते, अभय कुमार तिवारी, श्वेता गुप्ता, सुमन सौरव और उमेश कुमार शामिल हैं। सीआईडी ने एल खियांग्ते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था, जबकि टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी को 22 जुलाई को गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, श्वेता गुप्ता उस समय JPSC में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment