मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवाटांड़ में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग पर देवाटांड़ के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतका की पहचान शाहिदा खातून के रूप में हुई है। घायल पति बसरूद्दीन अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

धोधो गांव से झबदाटांड़ जा रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार, शाहिदा खातून अपने पति बसरूद्दीन अंसारी के साथ बाइक से धोधो गांव से झबदाटांड़ जा रही थीं। इसी दौरान देवाटांड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाहिदा सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बसरूद्दीन घायल हो गए।

ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर किया सड़क जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया और नवडीहा के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में मराठी नहीं आने पर झारखंड-बिहार के ऑटो-टैक्सी चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द होने का खतरा

ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment