मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में भीषण सड़क हादसा, आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 6 की मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे लोगों को एक बस ने कुचल दिया। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बेतिया जा रही शाही ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे कार्यक्रम देख रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट में भीषण आग, तीन इंजीनियरों की मौत

छठियार कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बनकटवा मध्य विद्यालय के पास छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम देखने के लिए सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही शाही ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में बनकटवा निवासी 70 वर्षीय छांगुर राम, बसवरिया निवासी , 45 वर्षीय बहादुर महतो, 28 वर्षीय संजय कुमार, बनकटवा निवासी , 35 वर्षीय राकेश कुमार दूबे और 35 वर्षीय देवेन्द्र दूबे समेत छह लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों की पहचान और संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

करीब एक दर्जन लोग घायल

हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में बनकटवा/बसवरिया निवासी 16 वर्षीय श्याम बाबू कुमार, 18 वर्षीय अजीत कुमार, 50 वर्षीय मोचन महतो और 40 वर्षीय नरेश राम समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायल बनकटवा और बसवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

हादसे के बाद इलाके में मातम

बस की चपेट में आने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की सही संख्या को लेकर प्रशासन की विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment