मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच तेज, अभय तिवारी के भाई और पत्नी से पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सीआईडी की जांच के समानांतर गिरिडीह पुलिस भी मामले में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पुलिस की विशेष टीम ने टीडीपीएल के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस टीम अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए थाना लेकर पहुंची, जहां दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

देर रात घर पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष टीम देर रात अभय तिवारी के आवास पहुंची और उनके भाई तथा पत्नी को अपने साथ गिरिडीह लेकर आई। इसके बाद दोनों से परीक्षा गड़बड़ी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं पूरा नेटवर्क

गौरतलब है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद झारखंड सीआईडी ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर रहे अभय तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि पूछताछ के दौरान परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, अभय तिवारी ने जेएसएससी की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (PGT) में गड़बड़ी से संबंधित जानकारी दी है। यह परीक्षा 3,120 पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें : JSSC विवाद: IAS-IPS की कमान भी बेअसर, परीक्षा विवादों ने युवाओं के भविष्य पर उठाए सवाल

परिजनों से पूछताछ को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा

अभय तिवारी के भाई और पत्नी से पूछताछ को जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस उनके बयानों और उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन कर रही है, ताकि परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मामले में अन्य किन लोगों की भूमिका रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और लोगों से पूछताछ या अन्य कानूनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment