मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका में महिला को युवक के साथ कमरे में देख देवर ने लगाया ताला, पति के आने पर खुला मामला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका : दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कैराबनी गांव में बुधवार रात एक पारिवारिक विवाद को लेकर काफी देर तक चर्चा और हलचल का माहौल बना रहा। गांव में एक महिला को दूसरे गांव के युवक के साथ कमरे में देखे जाने के बाद उसके देवर ने बाहर से ताला लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

देवर ने बाहर से लगाया ताला

ग्रामीणों के अनुसार, महिला का पति उस समय घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान एक युवक उससे मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला और युवक के कमरे में होने की जानकारी मिलने पर देवर ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मामले की सूचना गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के प्रधान को भी घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने महिला के पति को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

पति के पहुंचने के बाद खुला कमरा

गुरुवार दोपहर महिला का पति गांव पहुंचा। उसकी मौजूदगी में कमरे का ताला खोला गया और महिला तथा युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में मामले को लेकर बातचीत हुई। बताया जाता है कि चर्चा के दौरान पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ रखने के लिए तैयार है। वहीं उसने यह भी कहा कि यदि उसकी पत्नी अपनी इच्छा से दूसरे युवक के साथ जाना चाहती है तो उसे इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : MMDR Amendment Bill: हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन, झारखंड के राजस्व और राज्यों के अधिकार पर जताई चिंता

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला और युवक के बीच पहले से परिचय था और दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। बुधवार रात युवक के घर पहुंचने के बाद मामला सामने आया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा होती रही। वहीं पति ने ग्रामीणों के सामने कहा कि इस घटना के बाद उसका अपनी पत्नी पर पहले जैसा विश्वास नहीं रहा। फिलहाल मामले को लेकर किसी कानूनी शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई है। ग्रामीण स्तर पर ही बातचीत के जरिए स्थिति को समझने और सुलझाने का प्रयास किया गया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment