मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार सरकार की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुधवार, 12 अगस्त 2026 को पटना में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : पथ प्रमंडल के अभियंताओं को स्थायी वाहन उपलब्ध कराए सरकार- कुशवाहा शशिभूषण मेहता

वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई बैठक की सूचना

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा की ओर से बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इसकी जानकारी राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को भी भेजी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बिहार कैबिनेट की इस बैठक में सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों, योजनाओं और नीतिगत फैसलों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में किन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला होगा, इसकी तस्वीर बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी।

बैठक को लेकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश

कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए सचिवालय प्रशासन से जुड़े विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। भवन निर्माण, विद्युत, उद्यान, सचिवालय भोजशाला, IT प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को भी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, वित्त विभाग के संयुक्त आयुक्त को अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक के फैसलों पर रहेगी नजर

बिहार सरकार की इस कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर राज्यभर की नजर रहेगी। खासतौर पर नई योजनाओं, नीतिगत फैसलों और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार क्या निर्णय लेती है, यह बैठक के बाद सामने आएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment