मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा में भी दिखा झारखंड बंद का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

--Advertisment--

  • छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, कई जगह टायर जलाकर जताया विरोध

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : आंदोलनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और उनकी मांगों के समर्थन में BJP द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का असर लोहरदगा में भी देखने को मिला। सुबह से ही BJP कार्यकर्ता विभिन्न चौक-चौराहों पर जुटे और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

सरकार पर लगाए छात्रों की आवाज दबाने के आरोप

प्रदर्शन कर रहे BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। BJP जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि पार्टी छात्रों के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं BJP नेता अनिल उरांव ने कहा कि झारखंड बंद का उद्देश्य छात्रों की मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज झारखंड बंद, BJP का ऐलान

प्रशासन रहा सतर्क

बंद को देखते हुए जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सामान्य जनजीवन बहाल हो गया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment