मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC-JSSC परीक्षा के विरोध में छात्रों का हंगामा, पहली बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस से तीखी झड़प

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को रांची में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें : JPSC घोटाला: पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य, तीन पूर्व सदस्यों को भेजा गया समन

‘रोजगार दो’ के नारों के साथ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘रोजगार दो’ जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। छात्रों के बढ़ते हुजूम को देखते हुए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों के पहले सुरक्षा घेरे के पास पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

छात्रों ने तोड़ी पुलिस की पहली बैरिकेडिंग

पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने और समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आक्रोशित छात्रों ने पहली बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों का आरोप है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में लगातार विसंगतियां सामने आ रही हैं। छात्रों का कहना है कि कथित पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण अभ्यर्थियों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। छात्र संगठनों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी उनकी प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रह सकता है। फिलहाल रांची में प्रदर्शन के कारण विधानसभा की ओर जाने वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment