SLBC प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, स्मारिका भेंट की

Rupa Kumari | August 7, 2026 | 03:43 PM IST
  • 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक की स्मारिका मुख्यमंत्री को सौंपी गई

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (जून 2026) की स्मारिका पुस्तिका भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक बैंकबैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड, सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी और प्रशांत कुमार शामिल थे।

बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की गतिविधियों और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर जून 2026 में आयोजित 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक की स्मारिका भी मुख्यमंत्री को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें : JPSC आंदोलन: जयपाल सिंह मुंडा मैदान में अनशनरत छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंकों एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करती है। प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात इसी दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

संबंधित खबरें