मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू ढुलाई, पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस ने 8 ट्रैक्टर किए जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनुआ थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे छापेमारी कर बालू से लदे आठ ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि NGT के प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गजपुर-बारी मुख्य मार्ग पर अभियान चलाया, जहां बालू लदे आठ ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान सभी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : 1.01 करोड़ रुपये के लूटकांड का मास्टरमाइंड बोकारो से गिरफ्तार, 23 महीने बाद CID-पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ट्रैक्टर मालिकों की पहचान में जुटी पुलिस

चालकों के फरार होने के कारण ट्रैक्टर मालिकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में रखा है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खनन और परिवहन विभाग को भी दी सूचना

वाहनों के स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस ने खनन विभाग और परिवहन विभाग को भी सूचना भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित ट्रैक्टर मालिकों की पहचान के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोनुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment