मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 8 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से दंपती की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गुरुवार को राजधानी रांची में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वज्रपात से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बारिश के बीच हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड स्थित कंचनपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 51 वर्षीय बासुदेव महतो और 48 वर्षीय दुलिया देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 8 अगस्त को दक्षिणी झारखंड के अलावा गुमला और खूंटी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

10 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी। 9 अगस्त को भी कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं, 10 अगस्त को भी अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment