पलामू में श्रावणी डिज़्नीलैंड मेला शुरू, शिवाजी मैदान में उमड़ी लोगों की भीड़

Rupa Kumari | August 5, 2026 | 01:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : सावन माह के अवसर पर आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित श्रावणी डिज़्नीलैंड मेले का बुधवार को भव्य शुभारंभ हो गया। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक शिवाजी मैदान में शुरू हुए इस मेले का उद्घाटन विधायकआलोक कुमार चौरसिया, मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह वाल, कल्लू चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सामाजिक मेलजोल और रोजगार का माध्यम है मेला

उद्घाटन अवसर पर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि श्रावणी डिज़्नीलैंड मेला पलामू के लोगों के लिए केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी जुड़ाव का भी महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे से मिलने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलता है।

इस बार कई नए आकर्षण

मेले के आयोजक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष मेले में कई नए और आकर्षक मनोरंजन कार्यक्रम जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए विशेष रूप से जलपरी शो की व्यवस्था की गई है, जो मेले का प्रमुख आकर्षण होगा। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए छिपकली झूला, टावर झूला, सुनामी झूला सहित कई आधुनिक और रोमांचक झूले लगाए गए हैं, जो लोगों को रोमांच का अलग अनुभव देंगे।

यह भी पढ़ें : आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज, मोरहाबादी मैदान का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

महिलाओं और बच्चों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

आयोजकों ने बताया कि मेले में सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि वे सुरक्षित और आरामदायक माहौल में मेले का आनंद ले सकें। इसके साथ ही खरीदारी के शौकीनों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल, मीना बाजार और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ हस्तशिल्प उत्पादों की भी व्यवस्था की गई है। श्रावणी डिज़्नीलैंड मेला पूरे सावन माह तक जारी रहेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में पलामू समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मनोरंजन, खरीदारी और पारिवारिक उत्साह का यह आयोजन क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में शामिल माना जाता है।

Share this news

संबंधित खबरें