मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में 6 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म, आरोपी विजय हेंब्रम गिरफ्तारसिनी ओपी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला-खरसावां : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा का समर्थन, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय स्वीकार नहीं

2 अगस्त की बताई जा रही है घटना

पुलिस के अनुसार, घटना 2 अगस्त 2026 की दोपहर लगभग 2 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिकायत के मुताबिक आरोपी विजय हेंब्रम ने कथित रूप से बच्ची को बहला-फुसलाकर झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ यौन अपराध किया। परिजनों ने बच्ची की तलाश के बाद उसे बरामद किया। इसके बाद बच्ची द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर परिवार ने सिनी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में सरायकेला थाना कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment