मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धर्मेंद्र हत्याकांड को लेकर झारखंड क्रांति मंच का प्रदर्शन, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजे की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : छतरपुर प्रखंड के देवगन निवासी धर्मेंद्र राम हत्याकांड को लेकर झारखंड क्रांति मंच ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु और पलामू जिलाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई की रात अपराधियों ने धर्मेंद्र राम की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को देवगन डैम के पास फेंक दिया गया था। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। झारखंड क्रांति मंच का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख मुआवजे की मांग

मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा धर्मेंद्र राम के तीनों बच्चों की मुफ्त शिक्षा, पत्नी को पेंशन और आवास सुविधा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई गई है। झारखंड क्रांति मंच ने पलामू पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में बढ़ते अपराध पुलिस की विफलता को दर्शाते हैं। मंच का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है, जबकि मामले का पूर्ण खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

MMCH अस्पताल प्रबंधन पर भी आरोप

मंच ने मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है। आरोप है कि सुबह छह बजे शव अस्पताल पहुंचने के बावजूद पोस्टमार्टम प्रक्रिया में करीब छह घंटे का समय लग गया। साथ ही पोस्टमार्टम में सहयोग करने वाले कुछ कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने की शिकायत भी सामने आई है। मंच ने उपायुक्त से इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 35 वर्षीय धर्मेंद्र राम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और तीन बच्चों के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों के लिए बंधु तिर्की ने कराई भोजन की व्यवस्था, अभ्यर्थियों ने जताया आभार

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

झारखंड क्रांति मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंच ने घोषणा की है कि 4 अगस्त को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में छतरपुर के एसडीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और बीडीओ/सीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।मंच ने बताया कि छतरपुर नगर पंचायत स्थित आंबेडकर पार्क की जमीन पर कथित अतिक्रमण और कब्जे के विरोध में भी प्रशासनिक अधिकारियों को अलग से ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर हीरामन राम, श्रवण राम, रामावतार राम, ललन प्रजापति सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment