मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई गोलियां लगने से आफताब गंभीर; बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में रविवार देर रात हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल युवक आफताब को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से कोलकाता रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आफताब के पेट, पीठ और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगी हैं। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : रांची के डॉ. संजय कुमार को मिला ‘आयुष विभूषण अवार्ड-2026’, आयुष सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

घटनास्थल से मिले 13 खोखे, कई राउंड फायरिंग की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 13 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर मौके पर पहुंचे और आफताब को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि हमलावरों में इलाके के शहबाज मोनू, उदय महतो और अयान शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी संदिग्ध के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जोड़कर की जा रही चर्चा

घटना के बाद इलाके में इस हमले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलीबारी ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकती है। उनका यह भी दावा है कि घटना से एक दिन पहले बस्ती में नशा मुक्ति और ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसके बाद यह हमला हुआ। हालांकि, पुलिस ने नशा विरोधी अभियान और गोलीबारी के बीच किसी भी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने तक इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया है। संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment