मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में जर्जर पुल बना खतरे की घंटी, बिरहा नदी पर बना पुल कभी भी हो सकता है ध्वस्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला गढ़वा जिले का महत्वपूर्ण बिरहा नदी पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। भंडरिया-बड़गढ़ मुख्य सड़क पर स्थित यह पुल अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। पुल का एक पाया धंस जाने से बीच का स्लैब नीचे बैठ गया है, जिससे इसके कभी भी ध्वस्त होने की आशंका जताई जा रही है। बावजूद इसके, लोग मजबूरी में इसी पुल से आवाजाही कर रहे हैं।

कई जिलों और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग

बिरहा नदी पर बना यह पुल क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। इसके जरिए भंडरिया और बड़गढ़ प्रखंड के लोग जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं। यही सड़क लातेहार, गुमला, सिमडेगा समेत पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से संपर्क का भी प्रमुख माध्यम है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और ग्रामीण इस मार्ग का उपयोग करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। हाल ही में पुल का एक पाया धंस जाने से इसका मध्य भाग नीचे बैठ गया है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों को डर है कि किसी भी समय पुल का हिस्सा टूट सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

चेतावनी के बावजूद जोखिम उठाकर गुजर रहे लोग

पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और लोहे की बैरिकेडिंग भी की है। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद कई वाहन चालक और ग्रामीण जोखिम उठाकर पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू, टेंडर जारी

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और वैकल्पिक बाईपास मार्ग की व्यवस्था की गई है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में करीब 2 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाया जल

ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक नया पुल तैयार नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।]

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment