मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 19-20 अगस्त को होगा ‘पिक्सल स्पंदन’, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और विशेषज्ञों के सेमिनार होंगे आकर्षण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 के अवसर पर रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन तथा ‘शटरबग क्लब’ की ओर से 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय विशेष आयोजन ‘पिक्सल स्पंदन’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम “Eyes Behind the Lens, Heart Behind the Shutter” रखी गई है। गुरुवार को आयोजित समारोह में कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने संयुक्त रूप से किया।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए कई शिक्षाविद

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में रजिस्ट्रार एस.बी. डांडीन, फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, डॉ. नंदिनी सिन्हा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान फोटोग्राफी क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में छात्रों को प्रेस फोटोग्राफी, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और फ्रीलांस फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुभवी फोटोग्राफरों के अनुभवों से सीखने का अवसर भी मिलेगा।

तीन विषयों पर होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता

‘पिक्सल स्पंदन’ के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तीन विषय निर्धारित किए गए हैं नेचर (प्रकृति), ट्राइबल कल्चर (जनजातीय संस्कृति), अपनी रांची, प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को अपनी तस्वीरों की A4 आकार की हार्ड कॉपी 17 अगस्त 2026 शाम 4:30 बजे तक जमा करनी होगी। प्रतियोगिता में केवल 1 अगस्त से 17 अगस्त 2026 के बीच खींची गई ओरिजिनल और जियोटैग तस्वीरें ही स्वीकार की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : बोकारो: चास नगर निगम में डिप्टी मेयर कार्यालय का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

छात्रों की रचनात्मकता को मिलेगा मंच

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आयोजन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ‘पिक्सल स्पंदन’ छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन फोटोग्राफी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए सीखने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment