Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सिमडेगा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त कंचन सिंह ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलेवासियों को बधाई दी है।
सामूहिक प्रयास से मिली सफलता
उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता जिला प्रशासन और आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग, समर्पण तथा जिम्मेदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके कारण निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल किया जा सका। उपायुक्त ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), पर्यवेक्षकों, वॉलंटियर्स और अन्य कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यरत टीमों की मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।

मीडिया की भूमिका को भी सराहा
कंचन सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाने और अभियान से संबंधित सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके कारण अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी। उपायुक्त ने जिले के नागरिकों का भी आभार जताते हुए कहा कि लोगों के सहयोग के बिना इस अभियान को सफल बनाना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों ने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह भी पढ़ें : पलामू में गर्भवती शिक्षिका के नवजात की मौत पर भाजपा का प्रदर्शन, DEO कार्यालय का घेराव कर सरकार पर साधा निशाना
सभी को दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर उपायुक्त कंचन सिंह ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक प्रयासों से जिले में प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जाते रहेंगे।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

