14वीं JPSC प्रीलिम्स परीक्षा मामला: दोनों याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 24 सितंबर की तारीख तय की

Meenu | July 27, 2026 | 02:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर दोनों याचिकाओं पर अब एक साथ सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने दोनों मामलों को टैग करते हुए अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। साथ ही याचिकाकर्ताओं को अगली निर्धारित तारीख से पहले मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष मेंशन करने की अनुमति भी दी है। हाईकोर्ट में पहली याचिका जेपीएससी अभ्यर्थी राजेश प्रसाद की ओर से दायर की गई है, जबकि दूसरी याचिका अभ्यर्थी बेबी कुमारी की ओर से दाखिल की गई है। दोनों याचिकाओं में 14वीं JPSC प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र का खेल, नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी का खुलासा

JPSC को जवाब दाखिल करने का निर्देश

मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत में हो रही है। कोर्ट ने जेपीएससी की ओर से पेश अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले में राजेश प्रसाद स्वयं अदालत में अपना पक्ष रख रहे हैं। वहीं दूसरी याचिका में बेबी कुमारी की ओर से अधिवक्ता सोनल तिवारी पैरवी कर रही हैं।

अगली सुनवाई से पहले मेंशन करने की छूट

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि याचिकाकर्ता चाहते हैं तो वे 24 सितंबर की निर्धारित सुनवाई से पहले मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष केस को मेंशन कर सकते हैं। इसके बाद अदालत आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी।

Share this news

संबंधित खबरें