मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, NDRF ने एक घंटे में खोज निकाला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित जायदा पुल के समीप छठ घाट नदी में डूबकर लापता हुए ट्रेलर चालक का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। रांची से पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर महज एक घंटे के भीतर शव को खोज निकाला।

नहाने के दौरान नदी में बह गया था चालक

मृतक की पहचान दिल्ली निवासी 35 वर्षीय शोहरुख खान के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रेलर चालक था। जानकारी के अनुसार, शोहरुख अपने साथियों के साथ ट्रेलर लेकर दिल्ली से जमशेदपुर जा रहा था। रास्ते में जायदा पुल के पास एक होटल के सामने वाहन खड़ा कर सभी लोग नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान शोहरुख गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना के बाद उसके साथियों ने तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।

NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सोमवार सुबह रांची से पहुंची NDRF की टीम ने करीब 9:30 बजे खोज अभियान शुरू किया। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के बावजूद टीम ने एक घंटे के भीतर शव को खोज निकाला। बताया गया कि शव डूबने वाले स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूर जायदा मंदिर के सामने नदी में मिला। NDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।

बढ़े जलस्तर से रेस्क्यू में आई थी दिक्कत

घटना की सूचना मिलने के बाद चौका और चांडिल थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रविवार शाम को ही तलाश अभियान शुरू कर दिया था। लेकिन लगातार बारिश और चांडिल डैम के सात फाटक खोले जाने के कारण नदी का बहाव काफी तेज था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इसी वजह से रविवार देर शाम तक लापता चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद मृतक के दो रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं दिल्ली में रह रहे परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में अवैध पत्थर कारोबार पर प्रशासन का एक्शन, बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त

नदी में नहाने को लेकर बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नदी में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 9 जून को भी इसी स्थान के आसपास एक युवक का शव बरामद किया गया था। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से चेतावनी बोर्ड लगाने और नदी के खतरनाक हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। साथ ही बारिश के मौसम में नदी में नहाने से बचने की अपील भी की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment