कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में

Meenu | July 27, 2026 | 11:31 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के झुमरी तालाब के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए रंजीत कुमार यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के झुमरी तालाब के समीप रविवार रात तेज रफ्तार बाइक ने झुमरी निवासी 36 वर्षीय रंजीत कुमार यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : बिहार बंद प्रदर्शन के दौरान AK-47 इस्तेमाल करने वाला जवान निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने रंजीत कुमार यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रिम्स ले जाने की तैयारी के दौरान ही सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

आरोपी बाइक सवार पुलिस हिरासत में

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें