Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 21 जुलाई को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होने जा रही है। करीब 15 दिनों के अंतराल के बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ हाल के दिनों में चर्चा में रहे कुछ संवेदनशील मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
वित्त मंत्री की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में
सूत्रों के अनुसार, बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठ सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्री द्वारा अब तक सुरक्षा गार्ड वापस नहीं लिया गया है और वे बिना सुरक्षा के ही आवागमन कर रहे हैं। इस विषय को लेकर सरकार और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं मिलने का मुद्दा भी गरम
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हाल ही में कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर सांसदों और विधायकों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया था। उनके इस पत्र के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस विषय पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर विचार किए जाने की संभावना है। इनमें प्रशासनिक, विकासात्मक और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : महिला और बच्चों के विकास पर विधानसभा समिति की बैठक, कल्पना सोरेन ने की विस्तृत चर्चा
सरकार के फैसलों पर रहेगी नजर
राज्य सरकार की इस बैठक पर राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक में लिए जाने वाले फैसले आने वाले दिनों में राज्य की नीतियों और प्रशासनिक कार्यों की दिशा तय कर सकते हैं।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

