मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाड़ियों से साइबर ठगी चला रहे 9 आरोपी गिरफ्तार, 27 मोबाइल और 39 सिम कार्ड बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : देशभर में साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सक्रिय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के बाद साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और मट्टांड़ के समीप झाड़ियों में की गई, जहां से पांच लोगों को पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा- पोसोई मार्ग के किनारे स्थित झाड़ियों में हुई, जहां से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

झाड़ियों को बनाया था साइबर ठगी का अड्डा

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान और झाड़ियों वाले इलाकों में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। यहां से वे देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को फोन कर या ऑनलाइन माध्यम से अपने जाल में फंसाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 39 सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब जब्त किए गए उपकरणों की तकनीकी जांच कर रही है ताकि ठगी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

फर्जी कैशबैक और कस्टमर केयर के नाम पर ठगी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को PhonePe समेत विभिन्न डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर फर्जी कैशबैक ऑफर भेजते थे। लिंक या पॉप-अप पर क्लिक करते ही पीड़ितों के खाते से रकम निकाल ली जाती थी। इसके अलावा आरोपी इंटरनेट पर नामी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों को भ्रमित करते थे। सहायता के लिए संपर्क करने वाले लोग सीधे उनके जाल में फंस जाते थे। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी या मैनेजर बताकर लोगों को फोन करते थे। कार्ड ब्लॉक होने या केवाईसी अपडेट कराने का डर दिखाकर एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेते थे। इसके बाद खातों से रकम निकाल ली जाती थी।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई विपत्तारिणी पूजा, महिलाओं ने रखा व्रत

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन अपराधियों के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment