सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर बोले इरफान अंसारी, केंद्र से तत्काल चिकित्सा सुविधा देने की मांग

Meenu | July 17, 2026 | 05:07 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से उन्हें तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से अपील करते हुए कहा कि वांगचुक के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और उनकी नियमित चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना (ग्रामीण) को मिली रफ्तार, झारखंड को मिले 1030 करोड़ रुपये; लाभुकों को जल्द मिलेगी अगली किस्त

‘मानवीय दृष्टिकोण से लिया जाए फैसला’

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सोनम वांगचुक का आंदोलन केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह देश के लाखों युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस संवेदनशील मामले पर गंभीरता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ निर्णय लेना चाहिए।

राहुल गांधी से भी की हस्तक्षेप की अपील

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आगे आकर यह सुनिश्चित करें कि सोनम वांगचुक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और उनके जीवन एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Share this news

संबंधित खबरें