मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में गरजे कन्हैया कुमार, बोले- पेपर लीक नहीं, युवाओं के सपनों का कत्ल हो रहा है

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत बड़ी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों युवाओं, छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मैराथन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों का कत्ल है। अब चुप बैठने का वक्त चला गया है।”

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में 50 लाख की नकली विदेशी शराब जब्त, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

‘सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में भी नाकाम’

अपने संबोधन में कन्हैया कुमार ने कहा कि आज देश का युवा डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में भटक रहा है, जबकि सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं कराने में भी विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कन्हैया ने कहा कि “हर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हो जाता है और उसके बाद युवाओं का भविष्य। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कोई चुनावी अभियान नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और रोजगार के मुद्दे पर चलाया जा रहा जनजागरण अभियान है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

युवाओं को चाहिए पारदर्शी व्यवस्था- उदयभान

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि देश का युवा किसी तरह की रियायत नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली चाहता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत का सम्मान होना चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना जरूरी है।

कुमार राजा ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के संयोजक कुमार राजा ने कहा कि यह मैराथन केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक के मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment