मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

--Advertisment--

  • पवन मोड़ से लकड़तांगा तक सड़क की हालत खराब, छात्रों, मरीजों और राहगीरों को रोजाना झेलनी पड़ रही दिक्कत

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में पवन मोड़ से लकड़तांगा तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे छोटे वाहनों, बाइक और ई-रिक्शा चालकों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगहों पर यह सड़क कम और तालाब अधिक दिखाई देती है। बारिश के दौरान हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है।

छात्रों और ग्रामीणों को रोजाना झेलनी पड़ रही परेशानी

यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की जर्जर स्थिति का सबसे अधिक असर तलपोखरिया स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। बच्चों को हर दिन कीचड़ और जलभराव से भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क खराब होने से ग्रामीणों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है।

आपातकालीन सेवाएं भी हो रही प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण कई बार एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते। इससे मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार उनकी जान भी जोखिम में पड़ जाती है। हाल ही में इसी सड़क पर गहरे गड्ढे और फिसलन के कारण यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गया। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

सड़क निर्माण की मांग पर नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार 2 जून को पूजन मंडल और हरिनारायण रूज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत और स्टोन डस्ट बिछाने की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में लकड़ी लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

अविलंब मरम्मत और पक्कीकरण की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्थायी समाधान के लिए पक्कीकरण कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment