मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में लकड़ी लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

  • रांची से हजारीबाग जा रहा था ट्रक, 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरा; रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा लकड़ी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुट्टूपालू घाटी के एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना के समय चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। रामगढ़ पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ट्रक के दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, रिम्स-2 परियोजना पर हुई चर्चा

दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है चुट्टूपालू घाटी

चुट्टूपालू घाटी को झारखंड के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां तीखे मोड़ और ढलान होने के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। प्रशासन द्वारा कई ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दुर्घटनाओं की संख्या में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों ने घाटी क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, बेहतर संकेतक और भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment