Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित ताज होटल में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड में निवेश को बढ़ावा देना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल गवर्नेंस, पर्यटन, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शासन-प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए AI और डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित प्रशासनिक सुधारों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Vision 2050 को लेकर मंथन
Vision 2050 को केंद्र में रखकर आयोजित इस कंसल्टेशन में झारखंड के दीर्घकालिक विकास रोडमैप पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में निवेश, उद्योग, पर्यटन, डिजिटल नवाचार, कौशल विकास और आधुनिक तकनीकों के उपयोग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श हो रहा है।

आईटी और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल
दो दिवसीय आयोजन में देश की कई प्रमुख आईटी कंपनियों और उद्योग समूहों के शीर्ष प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस मंच के जरिए राज्य में नए निवेश आकर्षित होंगे और रोजगार सृजन के अवसर बढ़ेंगे। उद्घाटन सत्र में झारखंड सरकार के मंत्री Sसुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: करणी सेना नेता विनय सिंह मौत मामला: पुलिस की फाइनल रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, हत्या के आरोप खारिज
संस्कृति और विकास का संगम
कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राज्य के विकास की भविष्यवादी सोच का भी प्रदर्शन किया गया। सरकार का मानना है कि नई तकनीक, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देकर झारखंड को देश के अग्रणी विकासशील राज्यों में शामिल किया जा सकता है। राज्य सरकार ने इसे झारखंड को निवेश, AI, डिजिटल गवर्नेंस, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

