मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में ब्राउन शुगर के साथ पैडलर गिरफ्तार, धुर्वा में छापेमारी के दौरान 14 पुड़िया बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंटी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी धुर्वा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल था। पुलिस के अनुसार, वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर के आसपास ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें :चक्रधरपुर में सूने घर पर चोरों का धावा, ₹5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

टंकी साइड इलाके से आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने धुर्वा के टंकी साइड इलाके से बंटी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बंटी कुमार के खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment