मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा का कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी मोहम्मद नफीस ओडिशा में पुलिस मुठभेड़ में घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड और ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी मोहम्मद नफीस ओडिशा के क्योंझर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, माल बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :धनबाद में अवैध कोयला खनन पर केंद्र सख्त, अमित शाह ने CISF को दिया ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने का निर्देश

बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद नफीस को हाल ही में गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि चोरी का सामान और नकदी ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र के पटला जंगल में छिपाकर रखी गई है। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस की विशेष टीम उसे लेकर बरामदगी के लिए जंगल पहुंची। पुलिस का आरोप है कि सामान निकालने के बहाने नफीस ने पहले से छिपाकर रखी गई एक अवैध देसी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने जंगल का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान चली गोली मोहम्मद नफीस के दाहिने घुटने में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। घटना के तुरंत बाद घायल नफीस को चंपुआ के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए क्योंझर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

झारखंड और ओडिशा में दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नफीस झारखंड के चाईबासा जिले के मझगांव का रहने वाला है। वह अंतरराज्यीय सीमाओं का फायदा उठाकर कथित तौर पर चोरी, डकैती और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता था। झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चोरी, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 25 से 30 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment