मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नशे में धुत व्यक्ति ने दो जिंदा सांप चबाए, जांच में नहीं मिला जहर का असर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :झारखंड के चतरा जिले के कुन्दा प्रखंड के बरवाडीह गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो जिंदा सांप चबा लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को बुधन भारती अपने साथियों के साथ ताश खेल रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे डंसने की कोशिश की। नशे की हालत में उसने सांप को पकड़कर चबा लिया। इसके बाद उसने पास में मौजूद दूसरे सांप को भी पकड़कर खा लिया। इस दौरान उसके साथियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में अवैध खनन का विरोध करने पर परिवार पर हमला, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप

तीसरे सांप को खाने की कोशिश, परिजनों ने रोका

दो सांप खाने के बाद भी वह व्यक्ति शांत नहीं हुआ और फिर से शराब पीने के बाद तीसरे सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगा। इसी बीच परिजन मौके पर पहुंच गए और किसी तरह उसे रोक लिया।

अस्पताल में जांच, जहर का असर नहीं मिला

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी डॉक्टरों को दी। मामला सुनकर स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने बताया कि जांच में व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार के जहर का असर नहीं पाया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment