मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में अवैध खनन का विरोध करने पर परिवार पर हमला, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत बदडीहा-2 पंचायत में अवैध खनन का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित दिव्यांग देवनंदन राय ने जमुआ थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि 3 जुलाई की रात करीब 10 बजे पांच हथियारबंद लोग उनके घर में घुसे और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान देवनंदन राय और अभिमन्यु राय सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: पुलिस ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार, CBI जांच की मांग तेज

महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप

परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़ितों का कहना है कि महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा गया और मारपीट की गई, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। देवनंदन राय ने दावा किया है कि उन्हें सरकारी जमीन पर चल रहे कथित अवैध खनन का विरोध करने की सजा दी जा रही है। आरोप है कि हमलावरों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रशासन को पहले भी दी गई थी शिकायत

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पहले भी उपायुक्त, जिला खनन पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ को लिखित शिकायत दी थी। इसके अलावा मीडिया में भी मुद्दा उठाया गया था। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद से ही उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जांच में भी यह सामने आया था कि स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर सरकारी जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही नामजद आरोपियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई और पूरे अवैध खनन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment