मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पहुंचा बुलडोजर, विधायक को धमकी मामले में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी को धमकी देने के मामले में शनिवार को पुलिस टीम वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश पर मकान तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में की गई। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें :रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 6 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द

विधायक को फोन और व्हाट्सएप पर मिली थी धमकी

जानकारी के अनुसार विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद एसएसपी को शिकायत देकर बताया था कि गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार उन्हें फोन कर रहा था। कॉल रिसीव नहीं करने पर आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए ऑडियो मैसेज और धमकी भरे संदेश भेजे। इसमें पैसे की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर रकम का इंतजाम करने की चेतावनी दी गई थी। धमकी भरे ऑडियो में कोयला कारोबार का भी जिक्र किया गया था और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई थी।

कई संगीन मामलों में वांछित है प्रिंस खान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग, धमकी और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर मामले धनबाद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लगातार अदालत में अनुपस्थित रहने के कारण उसके खिलाफ कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में पुलिस ने उसके आवास पर कार्रवाई शुरू की है। धनबाद पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment