मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, सुबह से जारी जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,देवर :झारखंड के देवघर जिले में मोहनपुर प्रखंड की बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर शनिवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी रही। आयकर विभाग की टीम बलथर गांव स्थित उनके पैतृक आवास के साथ-साथ देवघर शहर के बैजनाथपुर मोहल्ले में स्थित घर की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :मेघाहातुबुरु में स्कूल बस सेवा बंद होने पर अभिभावकों का प्रदर्शन, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

बिहार से जुड़े मामले में जांच की चर्चा

सूत्रों के अनुसार बलथर स्थित आवास पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुखिया सुनीता देवी से कई घंटों तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिहार से जुड़े किसी आयकर मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छापेमारी के दौरान दोनों ठिकानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक आयकर अधिकारी और एसएसबी के जवान जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम चार-चार इनोवा वाहनों के काफिले के साथ दोनों स्थानों पर पहुंची थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दिनभर इस छापेमारी की चर्चा होती रही। आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment