मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान: DPS चौक से MECON तक कार्रवाई, अवैध गैरेज और दुकानें हटाई गईं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में डीपीएस चौक से मेकन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सड़क पर संचालित दो अवैध गैरेज हटाए गए।

यह भी पढ़ें :पलामू में आदिम जनजाति की महिला की हत्या, पति पर आरोप; शव घर में छिपाकर फरार

सड़क पर खड़े वाहनों से लग रहा था जाम

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने पाया कि गैरेज संचालकों ने बड़ी संख्या में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। नगर निगम ने दोनों गैरेज संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी वाहन हटाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से लावारिस हालत में खड़े एक पुराने वाहन को ध्वस्त कर जब्त कर लिया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे अनुपयोगी वाहनों की पहचान की जा रही है, जो ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं।

अवैध पान-गुटखा और मीट दुकानों पर भी कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित कई दुकानों पर भी कार्रवाई की। इन दुकानों में तंबाकू, सिगरेट, पान-गुटखा और अन्य सामग्री बेची जा रही थी, जिससे इलाके में अनावश्यक भीड़ लग रही थी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों की शिकायत भी की थी। चूंकि यह इलाका शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय परिसरों के पास स्थित है, इसलिए निगम ने सभी अवैध दुकानों को हटाने का निर्णय लिया। इसके अलावा भुसूर नदी के पास संचालित दो अवैध मीट दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि दुकानों से निकलने वाला कचरा और मीट के अवशेष नदी के आसपास फेंके जा रहे थे, जिससे प्रदूषण फैलने की आशंका थी।

भुसूर नदी किनारे विकसित होगा ग्रीन पैच

अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने हॉर्टिकल्चर शाखा के गार्डन अधीक्षक को भुसूर नदी किनारे और आसपास के उपयुक्त स्थलों की पहचान कर ग्रीन पैच विकसित करने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। नगर निगम का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment