करमा पर्व पर महिलाओं को तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : करमा पर्व के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3.78 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 2,500-2,500 रुपये सीधे भेजे गए।

कुल लाभार्थी और राशि

इस योजना से रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं को फायदा हुआ। सरकार ने इनके खातों में कुल 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये भेजे हैं। हर महिला को 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिली। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें : करमा पर्व: प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम, झारखंड में खास उत्साह

जिलेवार लाभार्थियों की संख्या

  • अनगड़ा – 16,687
  • अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 11,925
  • बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 8,493
  • बेड़ो – 20,672
  • बुण्डू – 8,521
  • बुण्डू नगर पंचायत – 3,454
  • बुढ़मू – 17,699
  • चान्हो – 19,772
  • हेहल शहरी क्षेत्र – 15,006
  • ईटकी – 10,471
  • कांके – 31,487
  • कांके शहरी क्षेत्र – 1,231
  • खलारी – 9,604
  • लापुंग – 11,257
  • मांडर – 23,234
  • नगड़ी – 17,374
  • नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,270
  • नामकुम – 17,524
  • नामकुम शहरी क्षेत्र – 7,627
  • ओरमांझी – 18,270
  • राहे – 9,577
  • रातू – 18,630
  • सिल्ली – 21,234
  • सोनाहातू – 12,932
  • तमाड़ – 18,486
  • सदर शहरी क्षेत्र – 20,204

कुल लाभार्थी महिलाएं: 3,78,641
कुल भुगतान राशि: 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये।

मंजूनाथ भजन्त्री का संदेश

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि करमा पर्व पर दी गई यह सम्मान राशि महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी लाभुक महिलाओं को पैसा समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले।

Share this news

संबंधित खबरें