मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, पूरे राज्य में बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट; 8 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार

--Advertisment--

  • बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो-प्रेशर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर दिखेगा। इसके प्रभाव से 8 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी तेज वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को विशेष रूप से बिजली गिरने की घटनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है।

रांची में सामान्य, कई जिलों में अब भी बारिश की कमी

1 जून से 2 जुलाई के बीच रांची में 111.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 206.5 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में वर्षा की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, लेकिन कई जिलों में अब भी बारिश का बड़ा घाटा दर्ज किया जा रहा है। सबसे कम बारिश गढ़वा और साहिबगंज में रिकॉर्ड की गई है। गढ़वा में केवल 12.6 मिमी और साहिबगंज में 3.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वहीं गोड्डा में 36.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से काफी कम है।

जुलाई के पहले 10 दिन रहेंगे अहम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि जुलाई के शुरुआती 10 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लगातार वर्षा से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि बीच-बीच में बारिश का ब्रेक भी देखने को मिल सकता है, जिससे कुछ समय के लिए उमस बढ़ सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: JPSC ने जारी किया सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट, 3 जुलाई से शुरू होंगे मुख्य परीक्षा के आवेदन

किसानों के लिए विशेष सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे निचले क्षेत्रों के खेतों में धान की रोपाई को प्राथमिकता दें, जहां पानी का ठहराव बेहतर होता है। वहीं ऊंचे क्षेत्रों में दलहन और तिलहन की खेती अधिक लाभदायक साबित हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान गिरिडीह के डुमरी में सबसे अधिक 92.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment