मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला के नए SP मनोज स्वर्गीयारी का बड़ा एक्शन प्लान, अपराध और ड्रग्स के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गीयारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया है। गुरुवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने साफ कहा कि जिले में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू की जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ काम करेगी। साथ ही पूर्व एसपी द्वारा शुरू किए गए प्रभावी अभियानों और कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

ड्रग्स और गैंगवार पर विशेष फोकस

एसपी ने माना कि आदित्यपुर क्षेत्र में ड्रग्स की समस्या गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैंगवार, संगठित अपराध और दुष्कर्म जैसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि जेल से रिहा हुए पुराने अपराधियों का सत्यापन कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर जिलों तक बड़ा फेरबदल

रोजाना दो बार चलेगा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में चापड़बाजी तथा हथियारबंद अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रतिदिन दो बार विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि यह केवल सामान्य वाहन जांच नहीं होगी, बल्कि अवैध हथियार लेकर घूमने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी पर केंद्रित अभियान होगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को इस दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment