मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में वनस्पति तेल के गोदाम में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित महुली गांव में देर रात एक वनस्पति और रिफाइंड तेल के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना देर रात करीब 12:30 बजे हुई। गोदाम में बड़ी मात्रा में वनस्पति और रिफाइंड तेल का भंडारण होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग की तीव्रता को देखते हुए पानी के साथ-साथ फोम कंपाउंड का भी इस्तेमाल किया गया।

22 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की 22 से अधिक गाड़ियों को लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया। गोदाम संचालक के अनुसार, गोदाम में करीब 1200 टन वनस्पति घी (डालडा) रखा हुआ था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग की इस घटना में लगभग 20 करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : सरायकेला में बिना नंबर प्लेट बालू लदा ओवरलोडेड हाइवा जब्त, जांच में जुटा खनन विभाग

जांच के बाद सामने आएगी असली वजह

घटना के बाद प्रशासन और फायर विभाग की टीम सतर्क रही ताकि आग आसपास स्थित अन्य गोदामों तक न फैल सके। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

https://samacharpost.live/2026/06/overloaded-sand-laden-hyva-without-number-plate-seized-adityapur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment