हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

Meenu | June 29, 2026 | 11:01 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :शहर के मिशन अस्पताल के समीप रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और चापाकल से टकरा गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गला रेतकर फरार हुए बदमाश; गंभीर हालत में धनबाद रेफर

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, नशे में ड्राइविंग की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। पुलिस घायलों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें